विश्व पर्यावरण दिवस और मानव सभ्यता

विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई
   प्रकृति की गोद में धरती माता है और धरती माता की गोद में अन्य जीव जंतुओं के साथ मानव सभ्यता ने जन्म लिया, वह मानव प्रारम्भ काल से ही अन्य जीव जंतुओं से कुछ अलग ही था,उसे अन्य प्रजातियों की तुलना में दिमाग दिया जिसे उसने प्रकृति के साथ अपने आप को ढालने के साथ साथ प्रकॄति और प्रकृति में स्थित अन्य परिस्थितियों से संघर्ष कर उस पर विजय प्राप्त कर अपने जीवन को सुगम बनाने की धुन उसे आदिम काल से ही थी,साथ ही प्रकृति के रहस्यों को समझने के लिए विज्ञान के आविष्कार से लेकर धर्म और दर्शन का भी बखूबी उपयोग किया कही कही तो मानव ने विज्ञान और धर्म को प्रकृति का मित्र बनाया,उसे समझा,उसे संरक्षित किया,उसका विकास किया मानव के इस सकारत्मक कार्य के साथ साथ विध्वंसक कार्य भी साथ साथ चले जहाँ उसने विज्ञान और धर्म के सहारे प्रकृति का संहार भी किया
धरती पर प्रकृति के इसी संहार ने ना केवल धरती वरन धरती के आवरण रूपी सागर,पाताल,आकाश रूपी समस्त पर्यावरण का ध्वंश कर दिया,हालांकि प्रकृति में मानव चेतना तो नही होती ना ही पाशविक बल जिससे कि वह बदला ले सके लेकिन क्रिया की प्रतिक्रिया तो समस्त पदार्थ मात्र करता है जिसे न्यूटन जैसे महानतम वैज्ञानिक ने भी माना तो कभी कभी प्रकृति भी प्रतिक्रिया करती है जिसे हम प्राकृतिक आपदा कहकर स्वयं द्वारा रचित क्रिया जिसकी प्रतिक्रिया हुई है उसे भुलाने का प्रयास करते है
शायद हम छलावा करते है अपने आप से लेकिन भावी मानव संसार के लिए रह जाएगी एक भयावहता जहाँ ना शुद्ध पानी होगा और ना हवा

Comments

Popular posts from this blog

भारत-नेपाल सम्बन्ध वर्तमान परिप्रेक्ष्य में

भारत-चीन सम्बन्ध की पृष्ठभूमि