Posts

भारत-नेपाल सम्बन्ध वर्तमान परिप्रेक्ष्य में

नेपाल -भारत के बीच आज से तक़रीबन 104 वर्ष पूर्व 1916 में सुगौली की संधी हुई जिसमें नेपाली राजसत्ता और भारतीय अंग्रेज सत्ता ने लिपुलेख, कालापानी,लिम्पियाधुरा क्षेत्र को भारत का हिस्सा माना,1947 में भारत की स्वतंत्रता के साथ ही भारत को विरासत में यह क्षेत्र भी प्राप्त हुवा जिसे 2020 में चलकर नेपाल की संसद ने इस क्षेत्र को नेपाल का बताते हुवे नक्शा पारित किया,इस घटनाक्रम को सामान्य मानने की बजाए इसके पीछे निहित अर्थो को समझना होगा यह देखना होगा कि ऐसी परिस्थिति क्यो बनी, क्या क्या आंतरिक और बाह्य परिस्थित भारत की या नेपाल की परिवर्तित हुई,इस खेल में कौन बाहरी खिलाड़ी शामिल है वह किस हद तक शामिल है,कूटनीतिक प्रयास तुरन्त चालू कर देने चाहिए अन्यथा हम शुतुरमुर्ग की श्रेणी में आ जाएंगे क्योकि कोई संकट छोटा या बड़ा नही होता वह संकट होता है और उसका निदान होना चाहिए और किसी समस्या के निदान के कुछ निश्चित स्टेप होते है 1 समस्या को पहचानना 2 समस्या को स्वीकार करना 3 समस्या उतपन्न होने के कारणों को खोजना 4 निदान के विभिन्न तरीकों को खोजना 5 एक या एक से अधिक उचित तरीके का उपयोग करना

विश्व पर्यावरण दिवस और मानव सभ्यता

विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई    प्रकृति की गोद में धरती माता है और धरती माता की गोद में अन्य जीव जंतुओं के साथ मानव सभ्यता ने जन्म लिया, वह मानव प्रारम्भ काल से ही अन्य जीव जंतुओं से कुछ अलग ही था,उसे अन्य प्रजातियों की तुलना में दिमाग दिया जिसे उसने प्रकृति के साथ अपने आप को ढालने के साथ साथ प्रकॄति और प्रकृति में स्थित अन्य परिस्थितियों से संघर्ष कर उस पर विजय प्राप्त कर अपने जीवन को सुगम बनाने की धुन उसे आदिम काल से ही थी,साथ ही प्रकृति के रहस्यों को समझने के लिए विज्ञान के आविष्कार से लेकर धर्म और दर्शन का भी बखूबी उपयोग किया कही कही तो मानव ने विज्ञान और धर्म को प्रकृति का मित्र बनाया,उसे समझा,उसे संरक्षित किया,उसका विकास किया मानव के इस सकारत्मक कार्य के साथ साथ विध्वंसक कार्य भी साथ साथ चले जहाँ उसने विज्ञान और धर्म के सहारे प्रकृति का संहार भी किया धरती पर प्रकृति के इसी संहार ने ना केवल धरती वरन धरती के आवरण रूपी सागर,पाताल,आकाश रूपी समस्त पर्यावरण का ध्वंश कर दिया,हालांकि प्रकृति में मानव चेतना तो नही होती ना ही पाशविक बल जिससे कि वह बदला ले सके लेकिन क्रिया की प्रतिक...

भारत-चीन सम्बन्ध की पृष्ठभूमि

चीन के विस्तारवादी देश है साम्राज्यवाद से  गांधी के नेतृत्व में हमारी आजादी 1947 में हुई वह चीन 1949 में माओ के नेतृत्व में क्रांति करके साम्राज्यवाद से मुक्त हुवा दोनो देशों की समान अवस्था समान अन्तराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते हिंदी-चीनी भाई भाई के साथ पंचशील सिद्धान्त के साथ हम आगे बढ़े तब तक चीन ने अपने विस्तारवादी मंसूबे प्रकट नही किये,1962 में चीन ने इसका प्रकटीकरण करते हुवे भारत से युद्ध किया,भारतीय मनोबल को कमजोर करने का प्रयास किया,इसी सदमे से प्रधानमंत्री नेहरू 1964 में दिवंगत हो गए,1965 पाकिस्तान को परास्त करके  प्रधानमंत्री शास्त्री के नेतृत्व में भारत ने पुनः मनोबल हासिल किया जिसे 1971 में बांग्लादेश निर्माण कर प्रधानमंत्री श्रीमति गांधी ने सर्वोच्च ऊंचाई पर पहुँचाया,फिर सीधे सीधे चीन की आँख के नीचे से सिक्किम का भारत में विलय श्रीमती गाँधी के कूटनीतिक नेतृत्व में हुवा,ततपश्चात चीन ने भारत से सीधे टकराने के रास्ता छोड़कर पाकिस्तान को संरक्षण देने ,नेपाल, को भड़काने,श्रीलंका,मालदीव,म्यांमार को आर्थिक कूटनीतिक समर्थन कर भारत को घेरने का प्रयास करते हुवे,अरूणाचल प्रदेश...