भारत-चीन सम्बन्ध की पृष्ठभूमि
चीन के विस्तारवादी देश है
साम्राज्यवाद से गांधी के नेतृत्व में हमारी आजादी 1947 में हुई वह चीन 1949 में माओ के नेतृत्व में क्रांति करके साम्राज्यवाद से मुक्त हुवा
दोनो देशों की समान अवस्था समान अन्तराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते हिंदी-चीनी भाई भाई के साथ पंचशील सिद्धान्त के साथ हम आगे बढ़े तब तक चीन ने अपने विस्तारवादी मंसूबे प्रकट नही किये,1962 में चीन ने इसका प्रकटीकरण करते हुवे भारत से युद्ध किया,भारतीय मनोबल को कमजोर करने का प्रयास किया,इसी सदमे से प्रधानमंत्री नेहरू 1964 में दिवंगत हो गए,1965 पाकिस्तान को परास्त करके प्रधानमंत्री शास्त्री के नेतृत्व में भारत ने पुनः मनोबल हासिल किया जिसे 1971 में बांग्लादेश निर्माण कर प्रधानमंत्री श्रीमति गांधी ने सर्वोच्च ऊंचाई पर पहुँचाया,फिर सीधे सीधे चीन की आँख के नीचे से सिक्किम का भारत में विलय श्रीमती गाँधी के कूटनीतिक नेतृत्व में हुवा,ततपश्चात चीन ने भारत से सीधे टकराने के रास्ता छोड़कर पाकिस्तान को संरक्षण देने ,नेपाल, को भड़काने,श्रीलंका,मालदीव,म्यांमार को आर्थिक कूटनीतिक समर्थन कर भारत को घेरने का प्रयास करते हुवे,अरूणाचल प्रदेश,लद्दाख,अक्साई चिन के भूभाग पर अपना दावा करते हुवे कूटनीतिक खेल खेलता रहा है,बीच बीच मे छुटपुट सैन्य कार्यवाही कर भारत की तैयारियों और मनोबल का आंकलन भी करता रहा है,लेकिन व्यापारी होने के चलते अपना उत्पादन भारत के बाजारों में बेचने के चलते दोस्ती का दिखवा करता रहा है,वैश्विक स्तर पर भारत के अभिन्न मित्र राष्ट्र सोवियत संघ के पतन के पश्चात उसके उत्तराधिकारी रूस के साथ भारत ने नवउदारवादी विचार के चलते दूरी बनाकर अमेरिका से गठबंधन की नीति अपनाई जो कि भारत की बजाए पाकिस्तान से नजदीकियों का इतिहास रखता है 1971 में तो अमेरिका ने भारत पर हमला करने के लिए 7 वां बेड़ा भी भेज दिया था जिसे सोवियत संघ की धमकी के चलते रोका गया,खैर इस पूरे विश्लेषण का आशय यह है कि हमे चीन के प्रति अधिक सतर्क होना पड़ेगा
Comments
Post a Comment